Ashwani Kumar Sharma Mla Appointed As Working State President Of Punjab Bjp – Amar Ujala Hindi News Live
BY Anuragbagde69@gmail.com
July 7, 2025
0
Comments
6 Views
Read in 1 Minute
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। पठानकोट से विधायक अश्वनी कुमार शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संदर्भ में सोमवार शाम आदेश जारी किए। इससे पहले अश्वनी कुमार शर्मा प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Trending Videos
अश्वनी कुमार शर्मा कॉलेज के दिनों से आरएसएस और भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े हुए थे। वह 2007 से 2010 तक पंजाब भाजपा के महासचिव भी रहे हैं। वह गुरदासपुर डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रहे हैं। वह 2004 में पार्टी के युवा मोर्चा के प्रधान भी रह चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि उनका इस्तीफा पार्टी हाईकमान की तरफ से मंजूर नहीं किया गया है। इससे पहले पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान सुनील जाखड़ सक्रिय नहीं दिखे। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।
वहीं अब भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को देखते हुए अश्विनी शर्मा को वर्किंग प्रधान बनाना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। अश्विनी शर्मा एक अनुभवी नेता हैं और पहले भी पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वे भाजपा के पुराने सिपाही माने जाते हैं और संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है। भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से भी फैसले ले रही है।