Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

Sunday, 27 July 2025
National

Monsoon Session Of Parliament From 21st July To 21st August, President Approved – Amar Ujala Hindi News Live

Monsoon Session Of Parliament From 21st July To 21st August, President Approved – Amar Ujala Hindi News Live

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा, जो कि 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को दी। इस बार का मानसून सत्र 22 दिन चलने वाला है। पहलगाम हमले के बाद हो रहा यह संसद सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। 

Trending Videos

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत के माननीय राष्ट्रपति ने 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक संसद का मानसून सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को कोई बैठक नहीं होगी।

संसद के दोनों सदन तीन महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले हैं। इससे पहले रिजिजू ने मीडिया को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने तारीखों की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिफारिश मंजूर कर ली है। इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों और मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

ये भी पढ़ें: US: क्यों ट्रंप से तनाव के बीच सियासी दल बनाने को तैयार मस्क, डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

हंगामेदार होगा मानसून का सत्र

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस पहले सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। वहीं आगामी सत्र के दौरान सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की भी तैयारी में है। जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में विपक्षी दलों से बात करने की जिम्मेदारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपी गई है।

इससे पहले संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। पहला सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 13 फरवरी तक चला। वहीं संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू हुआ था और 4 अप्रैल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था।

Source link

Anuragbagde69@gmail.com

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay updated with the latest trending news, insights, and top stories. Get the breaking news and in-depth coverage from around the world!

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.